Monday, December 30, 2013

politique: 2013 India

politique: 2013 India: The year of 2013 brought many stories some of which will be part of  history and others will fade away from memories. On one side it was na...

चिर काल का विश्वास


कल सुबह जब प्राण वायु
मन के तीर् पर आएगी ,
नव दिशा नव आकांक्षाएँ ,
नई सदी फिर लाएगी ।

पुर की शिक्षा ,
स्व् का निश्चय ,
कृतियों में बंध जायेगी।
प्रण व स्थिर मनोदश से ,
नई सदी बन जाएगी ।

नहीं किंचित संदेह मन में ,
हम वो सब कर जाएँगे ,
नया भारत , नया कुटुंब ,
इस वसुधा को बनाएँगे

Wednesday, January 30, 2013

मंज़िल आने वाली है

पथ के कांटे क्यों कांटे हैं
हैं फूल कहाँ कांटों से रहित ,
जब ठान लिया मन मैं है द्रड
तो रोडे ही पथ सर्जन हैं ।

रात उमड़ती काली हो
तम का दवाब कम होता है,
जब अरुणिमा चिर वेग से फिर
गगन प्रकाशमय होता है ।

तू थककर के रुक जाना नहीं
जब रात गुज़रने वाली है,
पल भर बस चलता जा राही
मंज़िल तो आने वाली है ।